7 वी पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी पंजाब में आयोजित हुई जिसमें 50 मी. व्यक्तिगत स्पर्धा में चंचल सोनी ने रजत पदक एवं 30 मी. में कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष स्पर्धा में हरिओम शर्मा 30 मी. में कांस्य पदक जीते.मिक्स टिम स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को हराकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया।
ओलंपिक राउंड में चंचल सोनी ने रजत पदक, महिला टीम स्पर्धा में चंचल सोनी एवं श्यामकुमारी की टीम ने राजस्थान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ पैरा तीरंदाजी टीम के कोच मनमोहन पटेल थे. स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 18 सदस्यों की टीम ने 11 मेडल प्राप्त किये.


