Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK जिले में पहली बार आयोजित हुआ अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा

खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वाधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस का भव्य आयोजन 30 नवंबर को गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री इंजी. सोमनाथ सिंह, एमआईसी मेंबर प्रियंका गुप्ता, शकुंतला पांडे और अरुण सिंह उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक के रूप में रवि शंकर धनगर एवं दिलीप कुमार विश्वकर्मा मौजूद थे।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 162 महिला खिलाड़ियों ने पंजीयन कर तीन वर्गों में भाग लिया। सीनियर वर्ग प्रथम प्रियंका, द्वितीय प्रमिला, तृतीय प्रज्ञा एवं रिविका,सब जूनियर वर्ग में प्रथम श्रेया, द्वितीय गैसु, तृतीय निर्झर व राजधानी और जूनियर वर्ग में प्रथम नीलम, द्वितीय श्रेया, तृतीय शबनम एवं अनम रही.

प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका के रूप में रजत सिंह, इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस बालिका खिलाड़ी रिमा राय, राष्ट्रीय मेडलिस्ट चंचल सारथी एवं पूर्णिमा प्रतिकार, रागिनी अगरिया का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author