chess

KHELNEWZ DURG DESK जिला शतरंज स्पर्धा के ओपन वर्ग में ईशान एवं गर्ल्स में परिधि लिलहारे बनी डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन

प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला संघ द्वारा स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था भिलाई के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर जिला स्तरीय अंडर 15 ओपन एवं बालिका चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार एवं जिला संघ के सचिव तुलसी सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन एवं उपाध्यक्ष दिनेश जैन उपस्थित थे।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर अंडर 15 ओपन वर्ग में पांच अंकों में से 4.5 अंक प्राप्त कर ईशान सैनी एवं बालिका वर्ग में 4 अंक प्राप्त कर परिधि लिलहारे ने जिला चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर 15 के ओपन वर्ग में द्वितीय रेयांश वर्मा 4 अंक तृतीय शशिंद्र सिंह 4 अंक चतुर्थ शुभम सिंह 4 अंक।

बालिका वर्ग में द्वितीय आयनी त्रिपाठी 3 अंक तृतीय काशवी जैन 2.5 अंक एवं आदरिका नागर 2.5 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहे। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया।

स्पर्धा में कुल 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं तकनीकी सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *