Sport News

KHELNEWZ DURG DESK सब जूनियर एवं जूनियर स्विमिंग का जिला चयन ट्रायल आगामी 18 जुलाई को भिलाई के तरणताल में होगा संपन्न

16वीं सब जूनियर एवं जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्विमिंग स्पर्धा का आयोजन खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में 22 एवं 23 जुलाई को राज्य एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में दुर्ग जिला की सब जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेगी ।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 18 जुलाई को शंकरा मेडिकल कॉलेज, जुनवानी भिलाई के स्विमिंग पूल में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दोपहर 1:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण हेतु आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी व मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

सब-जूनियर में खिलाड़ियों की आयु ग्रुप -3 में 11 एवं 12 वर्ष (वर्ष 2015 एवं 2014) एवं ग्रुप -2 में 13 एवं 14 वर्ष (वर्ष 2013 एवं 2012)

जूनियर में खिलाड़ियों की आयु ग्रुप -1(A) में 17 से 18 वर्ष (वर्ष 2009 एवं 2008) तथा ग्रुप -1(B) में 15 से 16 वर्ष (वर्ष 2011 एवं 2010)

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *