आगामी 2027 में राष्ट्रीय खेलो का आयोजन मेघालय में होगा. नेशनल गेम्स भारत की एक बहु-खेल आधारित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है. जो ओलंपिक खेलों की तर्ज पर आयोजित की जाती है. यह प्रतियोगिता प्रति दो वर्षो के अंतराल में भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा देश के अलग अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है. इसमें ओलिंपिक में शामिल खेलो के अलावा पारम्परिक खेलो को भी शुमार किया जाता है.
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ राष्ट्रीय खेलो का आयोजन राज्य में करवाने हेतु बहुत समय से प्रयासरत है. ज्ञात हो कि 2012 में भी भारतीय ओलंपिक संघ और केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए मंजूरी दी गई थी, जिसे अब राज्य सरकार फिर से आगे बढ़ा रही है।
छत्तीसगढ़ खेल संचालनालय की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम ने कहा कि विभाग द्वारा 40 वे राष्ट्रीय खेल 2028 की मेज़बानी के लिए राज्य का दावा पेश किया गया है, साथ ही विभाग निरंतर भारतीय ओलिंपिक संघ से सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने सीधे संपर्क में भी है.
राज्य ओलिंपिक संघ की बहु प्रतिक्षित मांग राष्ट्रीय खेल का यदि छत्तीसगढ़ में आयोजन होता है तो बड़े पैमाने में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार व स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मौके मिलेंगे.
