Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK खेलो इंडिया मानसून हॉकी लीग का संस्कारधानी में हुआ समापन

जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में खेलों इंडिया सेंटर द्वारा विगत एक माह से आयोजित मानसून हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह आज अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया सेंटर ने शूटआउट में जीत दर्ज कर लीग का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, भूषण साव पार्षद छोटेलाल रामटेके रामावतार जोशी,अजय झा तथा शेख महबूब कुरैशी आदि उपस्थित रहे। फाइनल मैच में किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर और संदीप यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई.

अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विशेष पुरस्कार में हेमन देवांगन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, धनंजय यादव को बेस्ट डिफेंडर, काव्यांश यादव को बेस्ट फॉरवर्ड, दक्ष चौबे को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम संयोजक शकील अहमद (खेलो इंडिया कोच) ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए. इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेंद्र ठाकुर, बालमुकुंद पटेल, गुणवंत पटेल, जावेद खान, दीपक यादव, विकास वैष्णव, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कमल चौरसिया, मुकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *