हेमचंद् यादव विश्वविद्यालय की होनहार खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उष्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम का पुनः प्रतिनिधित्व करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. (प्रो.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश कुमार नामदेव ने शुभकमनाएं दिये।
ज्ञात हो कि ज्ञानेश्वरी ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता 2022-23 में गोल्ड मेडल, आल इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व खेलों इंडिया विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हासिल की है। 2022 में ही जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड भारत्तोलन चैम्पियशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त की।
2025 में ज्ञानेश्वरी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में लगातार सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रति सी.पी. राधाकृष्णन जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गुण्डाधुर पदक से सम्मानित किया गया और वे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सेवारत् है। हाॅल ही में एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 में 53 किग्रा भार ग्रुप में कुल 194 वजन वर्ग (स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एण्ड जर्क में 106 किग्रा) उठाकर कांस्य पदक जीता है।
इसके साथ स्नैच में 88 किग्रा भार उठाकर उन्होंने रजत पदक अपने किया। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेन्ट समूआ में आयोजित आईबीएफसी यूनिवर्सल कप 2026 में 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था व भारतीय टीम का हिस्सा रही, आगामी काॅमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) यू.के. में छत्तीसगढ़ की ये बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
