जिला क्रिकेट संघ के अंडर-23 टीम के नवदीप सामले का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ में उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में हुआ है। जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर, उचित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन विगत कई वर्षों से दे रहा है.
इस वर्ष विभिन्न आयु वर्ग के 10 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में हुआ है । इनमें 4 बालिका एवं 6 बालक शामिल हैं ।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद रणसिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सचिव अजय बाबर, सहसचिव सकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश दीवान, कोच सजल चंद्राकर आदि ने नवनीत को बधाई दिए.
Please follow and like us:
