Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में न्यायधानी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

कराटे एसोसिएशन आफ़ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 28 एवं 29 जून को सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता KAI ट्रायल का आयोजन किया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया.

इस प्रतियोगिता में बिलासपुर के सात खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। अपने-अपने वर्ग में पदक प्राप्त कर कोलकाता में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की. जिसमें बालिका वर्ग में 17 वर्ष आयु में इच्छा नेताम कुमिते में गोल्ड व काता मे ब्रॉन्ज मेडल, प्रिया यादव ने कुमिते में रजत पदक काता में ब्रॉन्ज मेडल, वैष्णवी कौशिक ने कुमिते में सिल्वर काता में रजत पदक.

14 वर्ष आयु में भारती कश्यप ने काता में ब्रॉन्ज मेडल, सुप्रिया श्रीवास ने कांस्य पदक, इशिका नेताम ने कुमिते में कांस्य पदक काता कांस्य पदक, सहज वीर सिंह ने कुमिते में कांस्य पदक प्राप्त किय. प्रशिक्षक ठाकुर कर्ण सिंह एवं शिवानी बुधौलिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *