Kabaddi

KHELNEWZ BILASPUR DESK आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा वीर शिवजी कबड्डी क्लब

राजा महोत्सव आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट महिला व पुरुष वर्ग में मदनपुर भुवनेश्वर में आयोजित हो रहा है. जिसमे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से सम्बद्ध वीर शिवजी कबड्डी क्लब के बॉयज़ खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए है. इससे पहले टीम ने कलकत्ता पुलिस, जय ओडिशा, क्वार्टर फाइनल में जींद हरियाणा और सेमीफइनल में पश्चिम बंगाल को हराते हुए फाइनल में पहुंचे.

टीम में कप्तान आर्यन यादव, तुषार देवांगन, शिवा खैरवार, भूषण पटेल, भुवन भास्कर जगत, विक्रांत यादव, आशीष सिदार, श्री राम मरावी, महेश यादव, इंद्रजीत साहू, भूपेंद्र सिन्हा, आकाश सिदार, गौरव दुर्गेश रजक शामिल है. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author