Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ से चार म्यू थाई खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप खेलने कुआलालंपुर रवाना

यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला पुरूष (23 वर्ष और ऊपर) वर्ग की IFMA सीनियर वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप कुआलालंपुर (मलेशिया) में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 02 महिला और 02 पुरुष खिलाड़ियों और एक अधिकारी मलेशिया हेतू रवाना हो गए है।

भारतीय म्यू थाई दल म्यू थाई फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्रीराम चौधरी (राजस्थान) के नेतृत्व में 16 जून की रात 30 सदस्यीय सीनियर वर्ग और 18 सदस्यीय स्कूल विद्यार्थियों का भारतीय दल कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय हैं कि वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 26 जून l तक और वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 17 – 21 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि रायपुर से टिकेश्वरी साहू, और प्रवीण कृष्ण जायसवाल सीनियर वर्ग में तथा रायपुर की समिधा अग्रवाल और जगदलपुर के युवराज सिंह वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। एथलीट कमीशन के चैयरमेन अमन यादव जो अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी एवं कोच है को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया है.

श्री साहू और श्री मेमन ने आगे बताया कि वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप में 23 वर्ष या 23 वर्ष के ऊपर सीनियर वर्ग के 15 पुरुष, 10 महिला खिलाड़ी, 02 कोच, 02 निर्णायक और 01 फेडरेशन अधिकारी सहित 30 भारतीय सदस्य भाग ले रहे है।जबकि वर्ल्ड स्कूल म्यूथाई चैंपियनशिप में स्कूलों में अध्ययनरत जो 18 वर्ष के अंदर के 12 पुरुष, 05 महिला कुल 17 खिलाड़ी भाग लेंगे इनके साथ 01 कोच भी जाएंगे इस तरह 18 सदस्यीय स्कूली दल भी भाग ले रहा है।

उल्लेखनीय है कि समिधा, युवराज और अमन यादव 22 जून को भारत लौट आएंगे जबकि टिकेश्वरी और प्रवीण 27 जून को भारत लौटेंगे।राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी प्रणिता मेश्राम, शुभम निषाद, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका साहू आदि ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाये दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author