Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी वेदिका की उपलब्धियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने सराहा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की फेंसिंग खिलाड़ी वेदिका ख़ुशी रवाना हाल ही में 1 से 3 मई के मध्य बैंकाक थाईलैंड में हुए ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार परफॉरमेंस करते हुए सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब हुई थी.

छत्तीसगढ़ की बेटी के इस कमाल प्रदर्शन पर प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उन्हें मेडल पहनाते हुए उनकी उपलब्धियों को सराहा. ज्ञात हो कि वेदिका पुणे में विदेशी कोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग हासिल कर रही है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author