Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK रूंगटा अंडर-16 टी-20 मेमोरियल चैंपियनशिप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार शुभारंभ

स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 9 जून को किया गया।इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिलों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन रूंगटा टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में किया जा रहा है। पहला मैच टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला भिलाई वॉरियर्स क्रिकेट एकेडमी से हुआ.भिलाई वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया और टर्मिनेटर ब्लू को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।

निर्धारित 20 ओवरों में टर्मिनेटर ने 101 रन बनाए, जिसमें आरव राज ने शानदार 55 रन तथा पि आर्यन ने 24 रन का योगदान दिया। भिलाई वॉरियर्स की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अर्नव सिंह ने 4 विकेट एवं आदर्श पटेल ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भिलाई वॉरियर्स की ओर से अक्षय ने 22 रन बनाए। वहीं टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज़ी में आरव राज एवं मेहुल देवांगन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।रोमांचक मुकाबले में टर्मिनेटर ने यह मैच 3 रन से अपने नाम किया।मैन ऑफ द मैच आरव राज रहे.

प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में यंग स्टार कुम्हारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया,लेकिन टीम केवल 57 रन ही बना सकी।ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए जयंत वर्मा ने 4 विकेट हासिल किए। 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रम्हविद क्रिकेट एकेडमी ने बिना किसी नुकसान के आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।मैन ऑफ द मैच जयंत पटेल रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *