Sport News

KHELNEWZ MUNGELI DESK राज्य सबजूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए जिले की टीम रवाना

17 वी छत्तीसगढ़ राज्य सबजूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन भिलाई , जिला दुर्ग में 10 से 12 जून तक आयोजित है । चैंपियनशिप में जिला बालक टीम 33 किलोग्राम वर्ग में आशीष सिंह, 37 किलोग्राम में मयंक लहरे , 43 किलोग्राम संतदास बंजारा, 49 किलोग्राम में युवराज, 52 किलोग्राम में जलेश्वर महिलांगे का चयन हुआ है ।

इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा हैं। दल के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर व दल प्रबंधक सुधीर राजपूत हैं ।

टीम के रवाना होने पर वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ,जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा ,सचिव सुबोध कुमार सिंह, संरक्षक विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सूर्यकान्त शर्मा ,सदस्य युगल राजपूत , ओमप्रकाश वंदे, इतवारी कुर्रे ,राजेश पाटले ,यश शर्मा आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *