chess

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर गेम्स एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 37 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा फिडे के नियमों के अनुसार छ चक्रों में संपन्न हुई।

अंडर-11 बालक वर्ग

प्रथम स्थान: अयांश फुलर

द्वितीय स्थान: आर हरीश

अंडर-11 बालिका वर्ग

प्रथम स्थान: संबोधि सिंह

द्वितीय स्थान: शिवांगी सोनी

सभी 4 विजेताओं का चयन 27 एवं 28 जून को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल शुक्ला और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा और उपाध्यक्ष गुरद्वीप सिंह अजमानी थे.

प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक संदीप मिश्रा एवं सहायक निर्णायक मनोज साहू और पवन श्रीवास ने किया. प्रतियोगिता के संचालन में त्रिपेन दत्ता, संदीप गुप्ता, लोकेश पांडेय, धर्म बघेल ने विशेष सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम के अंत में संघ के सचिव विक्रांत कक्कड़ ने समस्त अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author