राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला संघ द्वारा आगामी राज्य शतरंज चयन प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय चांपा में अंडर-11 एवं अंडर-19 आयु वर्ग मे किया गया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य अश्वनी कश्यप की उपस्थिति मे संपन्न हुआ. विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण गुप्ता अधीक्षण अभियंता सी एस ई बी और आशीष कश्यप मौजूद रहे ।
दोनों वर्ग में पुरस्कृत खिलाड़ी
अंडर – 11 बालिका वर्ग
प्रथम – रिद्धिमा सिंह द्वितीय – अनिका साहू
अंडर – 11 बालक वर्ग
प्रथम – वेदांश यादव द्वितीय – आशुतोष तिवारी
अंडर – 19 बालिका वर्ग
प्रथम – इशिका साहू द्वितीय – सृष्टि सिंह तृतीय- अन्वेषा राठौर चतुर्थ- रिमझिम केवट
अंडर – 19 बालक वर्ग
प्रथम – प्रथम राठौर द्वितीय – आर्नव डिडवानिया तृतीय – विराट चंदानी चतुर्थ – आकाश चंद्रवंशी
संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र राठौर ने अवगत कराया कि अंडर-11 वर्ग से 2 बालक एवं 2 बालिकाओं तथा अंडर-19 वर्ग से 4 बालक एवं 4 बालिकाओं का चयन किया जाएगा. चयनित सभी खिलाड़ी आगामी छग स्टेट फिडे रेटेड चैम्पियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-09 की स्टेट चैम्पियनशिप 13 व 14 जून को रायपुर मे एवं अंडर 11 की स्टेट चैम्पियनशिप 27 व 28 जून को रायपुर में ही आयोजित होगी। आभार व्यक्त व मंच संचालन देवेन्द्र यादव ने किया।
प्रतियोगिता को संपन्न बनाने में गिरधर गोपाल कश्यप(सचिव), लोकेश यादव (कोषाध्यक्ष), कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत मावलंकर, मनीष सूर्यवंशी, सुश्री प्रतिभा, हरवंश सूर्यवंशी, योगेन्द्र साहू का सहयोग रहा.
