छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला में 07 जून को आयोजित रायपुर जिला मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने किया। मंच पर संघ के तकनीकी समिति के चेयरमैन अरविंद कुमार शर्मा एवं मुख्य निर्णायक पी. एन. मजूमदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण निरापुरे ने किया।
प्रतियोगिता को लीग पद्धति पर दो चरणों में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रथम चरण में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) एवं आयु वर्ग 60 के दो ग्रुप में से प्रत्येक ग्रुप के प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने दूसरे चरण के सुपर लीग में प्रवेश किया।
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) विजेता शैलेश डागा, उपविजेता- राजेश अग्रवाल 2-0 तृतीय चिरंजीत राय इसमें तीनों खिलाड़ियों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ. उपरोक्त तीनों खिलाड़ियों के अतिरिक्त राकेश यादव, नामित कोठारी, विनय केजरीवाल, दीपक वर्मा, संदीप चटर्जी ने क्रमशः चौथा से आठवां स्थान प्राप्त किया
पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) विजेता पवन सादीजा, उपविजेता- अजीत बेनर्जी 2-0 तृतीय सुशांत बोरवणकर उपरोक्त तीनों खिलाड़ियों के अतिरिक्त अरविंद कुमार शर्मा, सुरेश दुबे, हरीश पांडे, के.बी. सिंह, जे.एम. राठोड़ ने क्रमशः चौथा से आठवां स्थान प्राप्त किया.
महिला एकल (आयु वर्ग 40) विजेता सुश्री दिव्या आमदे, उपविजेता सुश्री रेणुका सुब्बा 2-0 तृतीय सुश्री प्रमिला देवांगन. उपरोक्त तीनों खिलाड़ियों के अतिरिक्त डॉ. स्वाति बांठिया, सुश्री गीता पंडित, सुश्री निखत परवीन अंसारी, सुश्री सरोज धीरही ने क्रमशः चौथा से सातवां स्थान प्राप्त किया.
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री पी. एन. मजूमदार एवं सहायक मुख्य निर्णायक श्री पुलकित यदु थे। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया.
