chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में अपूर्व, अनिका, भव्यम व अंशिका बनी विजेता

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज अकादमी द्वारा राजधानी के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 एवं 17 शतरंज चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद राठी ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ऐश्वर्या अभिषेक सिंह, प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव विकास शर्मा, फिडे आर्बिटर रोहित यादव उपस्थित थे। पूर्व सांसद राजनांदगांव अभिषेक सिंह ने सभी बच्चों एवं उनके पालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वामी विवेकानंद जी के विचार को दोहराया कि यदि उन्हें अगला जन्म मिले तो वे अपनी एकाग्रता पर और अधिक मेहनत करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और निर्णय क्षमता के विकास का उत्कृष्ट माध्यम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने छत्तीसगढ़ में शतरंज के विकास के लिए किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऐश्वर्या अभिषेक सिंह ने बच्चों की एकाग्रता का पूरा श्रेय उनके माता पिता का समर्पण, त्याग एवं उनके योगदान को देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने शतरंज संघ को सफल आयोजन के लिये बधाई एवं बच्चों की उज्जवल भविष्य हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

स्पर्धा में कुल 6 चक्रों की बाजी में अंडर 9 ओपन वर्ग में प्रथम स्थान अपूर्व भार्गव/6अंक, विजेता ट्रॉफी/ द्वितीय अवयुक्त अग्रवाल/5 अंक, उपविजेता ट्रॉफी/ अंडर 9 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनिका गुप्ता/5 अंक ,विजेता ट्रॉफी/द्वितीय स्थान विदुषी सिंह/5 अंक, उपविजेता ट्रॉफी/ ने प्राप्त किया।

अंडर 17 ओपन वर्ग में प्रथम स्थान भव्यम झावर/5.5 अंक/ विजेता ट्रॉफी एवं 3 हजार रुपए नगद, द्वितीय स्थान पर भौमिक सिंह चौहान/5.5 अंक/ उपविजेता ट्रॉफी एवं 2 हजार रुपए नगद ।

अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर अंशिका मिंज/5 अंक/विजेता ट्रॉफी एवं 2 हजार रुपए नगद, द्वितीय स्थान पर अद्विका पाण्डे/4.5 अंक/ उपविजेता ट्रॉफी एवं 15 सौ रुपए नगद को मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह एवं श्रीमती ऐश्वर्या अभिषेक सिंह ने पुरस्कृत किया। इन खिलाड़ियों का चयन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

अंडर 9 ओपन वर्ग में तृतीय स्थान रहमी जेरेमीह/4.5अंक/ ट्रॉफी,बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर धानवीं मिश्रा/5अंक/ ट्रॉफी। अंडर 17 ओपन वर्ग में तृतीय स्थान पर अहिलान रॉय/4.5अंक/ 15 सौ रुपए नगद एवं ट्रॉफी. अंडर 17 बालिका वर्ग में तृतीय स्थान सुकृति शर्मा/4.5अंक/ 1 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी। इसके अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

स्पर्धा में जिले के कुल 121 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं सहायक के रूप में हर्ष माने, चंदन विश्वकर्मा, विक्रम सिंह राजपूत,हेमा नागेश्वर थे। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज अकादमी रायपुर के कार्यकारिणी अध्यक्ष आनंद अवधिया एवं आभार प्रदर्शन कार्यकारिणी सचिव दीपांकर सेन गुप्ता ने किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *