chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के बॉयज़ में अपूर्व व गर्ल्स में अनिका, विद्या, धानवीं, विदुषी संयुक रूप से शीर्ष पर बरक़रार

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन एवं संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला शतरंज अकादमी द्वारा 3 एवं 4 जून को राजधानी के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 एवं 17 शतरंज चैंपियनशिप आयोजित किया गया.

5 चक्रों की समाप्ति के बाद अंडर 9 ओपन एवं बालिका वर्ग के परिणाम

अंडर 9 ओपन वर्ग में अपूर्व भार्गव 5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। वही रोहिण जेरेमिया 4.5 अंक लेकर दूसरे क्रम में है। अव्यक्त एवं कियांश ओझा साल्वे 4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे क्रम में है। अंडर 9 बालिका वर्ग में अनिका गुप्ता, विद्या यादव, धानवीं मिश्रा, विदुषी सिंह 4 अंक हासिल कर संयुक रूप से आगे चल रहे हैं।

अंडर 17 ओपन एवं बालिका वर्ग के परिणाम

पांच चक्रों की समाप्ति के बाद अंडर 17 ओपन वर्ग में भौमिक सिंह चौहान,अहिलान रॉय, भव्यम झावर 4.5 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। वही अद्वैत पांडे 4 अंक लेकर दूसरे क्रम में बने हुए हैं। अंडर 17 बालिका वर्ग में अद्विका पाण्डे 4.5 अंक शीर्ष पर बनी हुई है। अंशिका मिंज, रावी शेके 4 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे क्रम में बनी हुई है। सुकृति शर्मा 3.5 अंक प्राप्त कर तीसरे क्रम में बनी हुई है। स्पर्धा कुल 6 चक्रों में खेली जाएगी।

स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं डिप्टी चीफ आर्बिटर हर्ष माने,चंदन विश्वकर्मा, विक्रम सिंह एवं हेमा नागेश्वर है। आयोजन में प्रदेश शतरंज संघ के सहसचिन विकास शर्मा, रवि कुमार, विनोद शर्मा,रोहित यादव सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। यह जानकारी जिला शतरंज अकादमी के कार्यकारिणी अध्यक्ष आनंद अवधिया एवं कार्यकारिणी सचिव दीपांकर सेन गुप्ता ने दी है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *