Sport News

KHELNEWZ DURG DESK ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में हेमचंद विश्वविद्यालय के संस्कार चैहान ने जीता रजत पदक

03 से 08 जून तक हिन्दुस्तान विश्वविद्यालय, चेन्नई में आयोजित आल इंडिया पाॅवर लिफ्टिंग पुरूष टीम प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के खिलाड़ी संस्कार चैहान ने 66 Kg वजन वर्ग समूह में रजत पदक जीता।

खिलाड़ी के इस शानदान जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की पाॅवर लिफ्टिंग पुरूष और महिला दोनों ही टीमे प्रतियोगिता में भाग लेने पहुचे है। जिसमें 04 पुरूष और 02 महिला खिलाड़ी शामिल हुए हैं और विश्वविद्यालय द्वारा दोनों ही टीमों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया गया था.

टीम के मैनेजर छेत्रपाल चंद्राकर है व महिला टीम के प्रशिक्षक सुश्री संतोषी मांझी एवं पुरूष टीम के प्रशिक्षक राज वासनीक है. जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author