Uncategorized

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ ने 2 स्वर्ण सहित अब तक जीते 5 पदक

यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (MAUK) के द्वारा 7वीं राष्ट्रीय यूथ म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून तक इन्दिरा गाँधी इंडोर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन की खेल मंत्री श्रीमती रेखा सहाय थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता UMAI के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉउंसिल (उत्तराखंड सरकार) के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बटोला, UMAI महासचिव श्रीराम चौधरी आदि उपस्थित थे.

उदघाटन समारोह में छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन (फेडरेशन के संयुक्त सचिव) ने मंच संचालन किया। उदघाटन समारोह मे जानकारी दी गई कि म्यू थाई खेल को आगामी राष्ट्रीय खेल 2027 मेघालय में शामिल किए जाना प्रस्तावित है.

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 26 राज्यों 05 केन्द्र प्रशासित क्षेत्र के लगभग 900 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमे दल्लीराजहरा (बालोद) की तनुश्री मीणा ने फाइनल में गोआ के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीत कर छ ग को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। कल देर रात जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह ने -86kg वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ के पदकों का खाता खोला था।

वहीं रायपुर की खिलाड़ी बलजीत कौर और दल्लीराजहरा सिद्धि निर्मलकर फाइनल में परास्त होने के पश्चात रजत पदक जीता तथा दल्लीराजहरा की ट्विंकल सेमीफाइनल में परास्त होकर काँस्य पदक जीती और छ ग के पदको की संख्या 05 पहुंचाई।

01) युवराज सिंह – स्वर्ण (U18 yrs, -86kg)

02) तनुश्री मीणा – स्वर्ण (U14yrs, -34kg)

03) बलजीत कौर – रजत (U14yrs, -44kg)

04) सिद्धि निर्मलकर – रजत (U14yrs, -50kg)

05) ट्विंकल – काँस्य (U12yrs, -32kg)

उल्लेखनीय हैं कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छ ग का 36 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमे 27 (12 बालक, 15 बालिका) खिलाड़ी और 09 अधिकारी शामिल है।

देर शाम हुई UMAI की आमसभा में छत्तीसगढ़ से लखन कुमार साहू (अध्यक्ष), अनीस मेमन (महासचिव) एवँ अमन यादव (चेयरपर्सन एथलीट कमीशन) ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *