Squash

KHELNEWZ RAIPUR DESK उपमुख्यमंत्री श्री साव ने किया अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉश प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो का अनावरण

छत्तीसगढ़ में स्क्वैश खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आज छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव, उज्ज्वल दीपक एवं राहुल साहू उपस्थित रहे।

ईस्टर्न स्लैम का आयोजन 22 से 27 जून तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बूढ़ापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) की 5-स्टार रैंकिंग प्रतियोगिता है तथा इसे एशियन स्क्वैश फेडरेशन (ASF) एवं प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (PSA) से भी मान्यता प्राप्त है।

प्रतियोगिता में 3 देशों तथा भारत के 21 राज्यों से कुल 349 खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में 2000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिससे यह प्रतियोगिता देश के प्रमुख स्क्वैश आयोजनों में शामिल हो गई है।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोगो अनावरण के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार राष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है।

ईस्टर्न स्लैम जैसे प्रतिष्ठित आयोजन राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करेंगे तथा प्रदेश में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाएंगे।छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा देश-विदेश से खिलाड़ियों के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन से न केवल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा बल्कि राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी नई पहचान प्राप्त होगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *