Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता 7 जून से राजधानी में

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला में 7 जून को जिला मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दिया कि प्रतियोगिता पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40) हेतु कुल मिलाकर 03 वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में रायपुर जिला के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

स्पर्धा हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 05.06.2026 (सायं 07.00 बजे तक) है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला में प्रदीप जोशी (मो. 91655-77655) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं. प्रतियोगिता लीग पद्धति में आयोजित की जाएगी। जिसका ओपन ड्रा 06/06/2026 को सायं 07.00 बजे प्रतियोगिता स्थल पर निकाला जायेगा। यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author