Kabaddi

KHELNEWZ BILASPUR DESK छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ की वार्षिक आम सभा व बैठक न्यायधानी में आज संपन्न, कोषाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से राकेश कश्यप कवर्धा से हुए निर्वाचित

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ की वार्षिक आम सभा व बैठक आज बिलासपुर के निजी होटल में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. बैठक में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ द्वारा रिक्त कोषाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से राकेश कश्यप कवर्धा से निर्वाचित हुए.

आमसभा को सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष शशि कान्त बघेल ने सम्बोधित किया तत्पश्चात 2026-27 हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विस्तृत जानकारी संघ के महाससचिव प्रदीप यादव ने प्रस्तुत किया. बैठक में आगामी स्पर्धाओं का विवरण, लेखा जोखा, अंकेक्षक की नियुक्ति आदि सभी गतिविधियों सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया.

इस अवसर पर अध्यक्ष शशि कान्त बघेल, महाससचिव प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कश्यप, पूर्व कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, बिलासपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा आदि अन्य जिलों से पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *