8वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बैंगलोर में 25 से 28 मई तक हो रहा हैं, जिसमें जिले से सुकदेव एवं गाइड रनर वेंकटेश शामिल हुए। सुकदेव ने पहले दिन हुए 1500 मीटर दौड़ के फ़ाइनल दौड़ में सभी देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहे एवं स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुए.
1500 मीटर दौड़ को पूरा करने के लिए सुकदेव ने 4:26:80 का समय लिया. सुकदेव 18 से 24 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले 5वीं एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वॉलिफाई करने में कामयाब हुए है। फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने बताया कि इससे पहले सुकदेव ने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं।
खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 नई दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 16वीं फज़्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 दुबई संयुक्त अरब अमीरात में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुके हैं। 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 भुवनेश्वर उड़ीसा में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं।
वर्तमान में सुकदेव नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भारतीय खेल प्राधिकरण साईं सेंटर बेंगलूरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जिले के सुकदेव के 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन पैरा गेम्स जापान 2026 के लिए क्वॉलिफाई करने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा के सभी स्टॉफ ने बधाई दिए.
