Cricket

KHELNEWZ DHAMTARI DESK जिले की हेजल निर्मलकर का छत्तीसगढ़ स्टेट महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

जिला क्रिकेट संघ द्वारा पी.जी. कॉलेज स्थित स्टेडियम में विगत 2 वर्षों से प्रशिक्षण ले रही ग्राम लोरहसी की खिलाड़ी हेजल निर्मलकर का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट महिला क्रिकेट टीम के कैंप (संभावित खिलाड़ियों) में हुआ है।ग्राम लोरहसी के निवासी मुकेश एवं श्रीमती सुनीता निर्मलकर की 14 वर्षीय सुपुत्री हेजल, केंद्रीय विद्यालय मुजगहन में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं।

बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को देखते हुए माता-पिता ने उन्हें 12 वर्ष की अल्पायु में ही जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रशिक्षण में भेजना शुरू कर दिया था।हेजल ने संघ के प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में कड़ा परिश्रम किया और अपने पहले ही छत्तीसगढ़ स्टेट महिला अंडर-15 क्रिकेट की जोन टीम में स्थान पक्का किया।

इसके बाद उन्होंने अंतर-महिला अंडर-15 क्रिकेट जोन प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम के संभावित 30 उत्कृष्ट खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। हेजल ने नियमित अभ्यास और समर्पण से बल्लेबाजी व फील्डिंग के साथ-साथ क्रिकेट खेल की सबसे कठिन विधाओं में से एक ‘विकेट कीपिंग’ में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्टेट टीम के कैंप में हुआ है।जिला संघ के अध्यक्ष शरद रणसिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सचिव अजय बाबर, कोषाध्यक्ष राकेश दीवान एवं सहसचिव सकुश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मार्गदर्शन में जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिले की उन सभी बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जो क्रिकेट में रुचि रखती हैं। जिला क्रिकेट संघ ने हेजल निर्मलकर की इस उपलब्धि और स्टेट टीम में चयन पर उन्हें बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *