Wrestling

KHELNEWZ DURG DESK एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम की कोच बनी संतोषी चंद्राकर

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) द्वारा वियतनाम में आयोजित होने वाली अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम की कोच दुर्ग की संतोषी चंद्राकर को नियुक्त किया गया है. एम.जी. रेसलिंग क्लब’ की संतोषी ने NS NIS पटियाला से कुश्ती में डिप्लोमा और कोचिंग में लेवल-1 कोर्स पूरा किया है। वे यह गौरव हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच बन गई हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल साहू, भगवान पहलवान, भूपेंद्र यादव, गामा यादव और महासचिव प्रशांत राय ने बधाई दिए. जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष शिव सागर सिन्हा एवं सचिव नागेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष तोशानंद शुक्ला, कोच व खेल शिक्षक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आनंद चंदनिया, कुश्ती प्रशिक्षक श्रवण कुमार, व्यायाम शिक्षक (nis coach) मनोज साहू और सर्टिफाइड रेसलिंग कोच विकास सिंह ठाकुर आदि ने भी बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *