Sport News

KHELNEWZ CENTRAL DESK दिव्यांशु एवं शाम्भवी की जोड़ी ने विश्वकप शूटिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडेरेशन के द्वारा कायरो, इजिप्ट (मिश्र) में आयोजित विश्व कप में दिव्यांशु देवांगन ने अपने सहयोगी शाम्भवी क्षीरसागर के साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।इस जीत के साथ ही उनके नाम नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का गौरव भी जुड़ गया है।

उन्होंने विश्व कप स्पर्धा में 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम जूनियर युगल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल कर इतिहास रचा है। उन्होंने कड़ी स्पर्धा में चरण-दर-चरण अपना स्कोर बढ़ाया और अंतिम शॉट्स के दौरान भी अपनी बढ़त कायम रखी और 499.9 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। दिव्यांशु देवांगन रायगढ़ निवासी शैलेंद्र देवांगन और श्रीमती यामिनी देवांगन के सुपुत्र हैं।

ज्ञात हो स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की टैलेंट आइडेंटिफिकेशन डेवलपमेंट कमिटी ने दिव्यांशु के 10 मीटर राइफल शूटिंग में प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए खेलो इंडिया एथलीट में चयनित किया है जिससे दिव्यांशु के खेल में और एडवांस ट्रेनिंग को हासिल करना अब सुलभ हो गया है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author