Cricket

KHELNEWZ DURG DESK जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर आगामी 15 मई से होगा शुरू

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पं रविशंकर स्टेडियम में 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प का आयोजन 15 मई से आरम्भ किया जा रहा है. यह कैम्प सुबह 6.00 से 9.00 बजे तक और शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक रहेगा.

खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 बजे से 9.00 एवं शाम 5:00 से 6:00 बजे तक स्टेडियम ऑफिस में किया जा रहा है.जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विगत 28 वर्षों से पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प का आयोजन करते आ रही है.

इस वर्ष भी क्रिकेट कोचिंग में खिलाडियों को विभिन्न चरण में क्रिकेट की कोचिंग दिया जायगा. कैम्प में खिलाडियों के फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. साथ ही क्रिकेट की बारीकियों में बैटिंग, बोलिंग, कीपिंग और फील्डिंग की बेसिक गुर सिखाए जायेंगे.

कैम्प के आखरी चरण में खिलाड़ियों को मैच सिमुलेशन प्रैक्टिस कराया जायेगा. ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प के संयोजक सुरेश साहू, आशीष सूर्यवंशी है व कोचिंग में अनुभवी बीसीसीआई से प्रशिक्षित एवं पूर्व नेशनल व यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों में संजीव श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह भोगल, राकेश साहू, अजय, कौशल वर्मा, सुशील मिश्रा, रिजवान, कोंडल राव, इंदर कौर, भारत सोनी, रवि चौबे आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *