जिला नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं रोलबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, कमल सलूजा, जिला खेल अधिकारी संजय पाल एवं श्री पाठक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राज्य से ऑब्जर्वर के रूप में छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ के सचिव राजेश राठौर की उपस्थिति में दोनों संगठनों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिला नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी में संरक्षक दीनानाथ केशरवानी, रोहित शुक्ला, कमल सलूजा, अध्यक्ष सचिन मसीह, सचिव स्वप्निल चुनेकर, उपाध्यक्ष रामनाथ जायसवाल, कोषाध्यक्ष अजय राही, सहसचिव संतराम यादव, सदस्य थवि सिंह, राजनंदिनी निराला, वेद प्रकाश कुर्रे, मेघा रानी.
जिला रोलबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सचिन मसीह, उपाध्यक्ष अजय राही, रामनाथ जायसवाल, श्रीमती रामेश्वरी तिवारी, सचिव शशांक डेविड, कोषाध्यक्ष संकल्प जायसवाल, सदस्य संतराम यादव.
जिला खेल अधिकारी संजय पाल ने राज्य शासन द्वारा खिलाड़ियों को मिलने वाली विभिन्न खेल सुविधाओं की जानकारी दी, जिससे भविष्य में खिलाड़ियों को अधिक लाभ मिल सके एवं जिले में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन किया जा सके।
इस अवसर पर नेटबॉल एवं रोलबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संघ के नवीन पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
