Cricket

KHELNEWZ DHAMTARI DESK धमतरी ने सरगुजा को हराकर प्लेट ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की अंडर-16 टीम ने सरगुजा की टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ ही धमतरी ने प्लेट ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।सरगुजा की टीम ने पहली पारी में 163 रन बनाए, जिसमें मानस सिंह (53) और गौरव मिश्रा (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। धमतरी के गेंदबाज पियूष जैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके।

जवाब में धमतरी की टीम ने अपनी पहली पारी में 184 रन बनाकर 74 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। धमतरी की ओर से कुंतल साहू (47), तल्लीन पूरी गोस्वामी (34), लक्ष्य कुमार तुर्रे (28) और निलेश रजक (24) ने उपयोगी योगदान दिया।

सरगुजा की दूसरी पारी धमतरी के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम मात्र 94 रनों पर सिमट गई। धमतरी के उत्कर्ष राज विश्वकर्मा ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 7.3 ओवरों में 3 मेडन के साथ सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नीलेश रजक और लसित गोस्वामी ने भी 2-2 विकेट झटके.जीत के लिए मिले 74 रनों के लक्ष्य को धमतरी की टीम ने 29 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

कप्तान मृणाल सिन्हा (28) और अक्षत महावर (18) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया। टीम की इस जीत में मुख्य कोच अनुप्रिया मंडल की रणनीति का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *