Kabaddi

KHELNEWZ MUNGELI DESK छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का फीवर 16 अप्रैल से होगा शुरू

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का ग्यारवा सीजन 16 से 19 अप्रैल तक पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पथरिया में संपन्न होगा. स्पर्धा में कुल 8 टीमों के मध्य मुकाबला होगा. प्रतियोगिता का पहला इनाम एक लाख पच्चीस हज़ार है.

द्वितीय स्थान के लिए 80000, तृतीय 51000 व चौथे स्थान के लिए 31000 रुपये दिए जायेंगे.प्रतोयोगिता के मैन ऑफ़ द सीरीज को बाइक व बेस्ट रेडर को 21000 नकद पुरूस्कार से नवाज़ा जायेगा. इसके अतिरिक्त कई और बेस्ट प्लेइंग खिलाड़ियों के लिए क्रमशः 7100 रुपये के नकद इनाम आयोजकों द्वारा घोषित किये गए है.

स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे. अति विशिस्ट अतिथि में मुंगेली विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले एवं बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशीक रहेंगे.

विशिस्ट अतिथियों में राज्य कबड्डी संघ अध्यक्ष शशि कान्त बघेल, महासचिव प्रदीप यादव उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी अमेच्युर कबड्डी एसोसिएशन मुंगेली द्वारा साझा किया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *