छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस सीनियर टी 20 ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा 14 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे मेंस सीनियर टी 20 का ट्रायल लिया जा रहा है। जो की राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।
ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है साथ ही ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये देने होंगे.
इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है वह 2026-27 सत्र के लिए है। इस दौरान व्हाइट ड्यूज बॉल्स का प्रयोग होगा और सभी खिलाड़ी कलर वेश भूषा में उपस्थिति देंगे। यह सभी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।
Please follow and like us:
