इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 3 के दिल्ली चरण में देश के युवा स्टार स्प्रिंटर और नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया।
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे इस इवेंट में कुजूर को एस तमिलरासु से कड़ी टक्कर मिली। दोनों ने रेस 10.28 सेकंड में पूरी की, लेकिन मिली सेकंड के अंतर से अनिमेष (10.272) को गोल्ड मिला जबकि तमिलरासु (10.280) को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
ज्ञात हो अनिमेष छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से है और 100 मीटर दौड़ में 10.18 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड उनके नाम से दर्ज है. अनिमेष इस सीजन 100 मीटर में 10 सेकंड और 200 मीटर में 20 सेकंड से कम समय हासिल करने के लक्ष्य के साथ ट्रैक पर पसीना बहा रहे है.
Please follow and like us:

