प्रदेश के खेल व उप मुख्यमंत्री के साथ खेल पत्रकारों की सौजन्य मुलाकात उनके निवास कार्यालय में आज संपन्न हुआ. इस दैरान श्री साव ने हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से जुड़े कई पहलुओं पर बात की.

श्री साव ने कहा कि केटीआईजी में राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा और जिन क्षेत्रो में खिलाड़ियों ने थोड़े अंतर से पदक तालिका में स्थान बनाने में नाकाम रहे उस क्षेत्र में बारीकी से काम करने के लिए सरकार विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को तराशने का काम करेगा.

वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, स्विमिंग और एथेलेटिक्स में खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में अब राज्य में आकार ले रहे खेल अधोसंरचना के माध्यम से खिलाड़ियों को टॉप क्लास कोचिंग और सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम को करेगी जिससे बहुत सुखद परिणाम आगामी कुछ समय में देखने को मिल सकेंगे.

श्री साव ने खेल को आगे बढ़ाने की दिशा में सभी सुझाव को गंभीरता से लेते हुए उसे बेहतर कार्य योजना के माध्यम से पूरा करने की दिशा में सरकार की सोच को भी साझा किया. खिलाड़ियों के लंबित मांगे जिनमे उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा व खेल अलंकरण के सम्बन्ध में जल्द उचित फैसले का बेहद सकारात्मक आश्वासन दिया है.
ज्ञात हो बीते दिनों खिलाड़ियों ने उप मुख्यमंत्री से इस सम्बन्ध में उनसे मिलकर मांग को रखा भी गया था. श्री साव ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कार्य करेगी.राष्ट्रीय खेलो को राज्य में करवाने व साईं के रीजनल सेंटर की मांग को लेकर श्री साव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बेहद गंभीरता से इन विषयो को लेते हुए उस दिशा में लगातार प्रयासरत है.
श्री साव ने केंद्रीय खेल मंत्री का खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेज़बानी के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से उनका आभार जताया और कहा की राज्य की कुछ खास मांगो के प्रति केंद्र का सकारात्मक रुख आगामी समय में छत्तीसगढ़ में खेल को नेक्स्ट लेवल तक पहुंचाने में मिल का पत्थर साबित होगा.
