Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK पैराकेनो वर्ल्ड कप के चयन ट्रायल में राज्य के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पैराकेनो वर्ल्ड कप 2026 जर्मनी के लिए चयन प्रतियोगिता 7 और 8 अप्रैल को लोअर लेक भोपाल में आयोजित की गई. जिसमें छत्तीसगढ़ के 7 पुरुष दिव्यांग खिलाड़ी एवं 1 महिला दिव्यांग खिलाड़ी ने भाग लिया.

शामिल खिलाड़ीयो में चंद्रपाल, होरीलाल, लकी सोनी, कुलदीप महेश्वर, पिंटू साहू, चंचल पटेल व कोच पिंकी साहू एवं मैनेजर प्रवेश सोनवानी थे.उल्लेखनीय हो की लगभग 10 माह पूर्व एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग खिलाड़ी के लिए बोट और पेडल खरीदे गए थे और उसके बाद से खिलाड़ी प्रतिदिन बूढ़ा तालाब पर प्रैक्टिस कर चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे.

इस अवसर पर बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, रोहित काले कार्यकारी अध्यक्ष, अभिजीत मिश्रा सचिव, प्रशांत सिंह रघुवंशी चेयरमैन पैरा कैनो एवं सहसचिव, अमरजीत छाबड़ा सह सचिव संघ एवं डॉ नवीन बाफना, राकेश जी ने शुभकामना दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *