पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुल 11 कराते खिलाड़ियों (पुरुष एवं महिला) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराते चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी असम में 06 से 09 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। पुरुष खिलाड़ी सूरज गिलाहरे, सौरभ ताम्रकार, अनुज, देवरत, विवेक, दिव्यांश एवं सुमितमहिला खिलाड़ी:अंबिका पटेल, प्रियंका, रिया फुटान एवं अंजली फुटान.
टीम का मार्गदर्शन प्रबंधक राहुल कुमार पासवान, कोच शीतल टोपनो एवं महिला कोच दीक्षा वैष्णव द्वारा किया जा रहा है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, प्रो. रीता वेणुगोपाल (निदेशक, शारीरिक शिक्षा), प्रो. सी. डी. अगासे (शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला), प्रो. राजीव चौधरी (विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, छात्र कल्याण) एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दिए.

