athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK इंडियन एथलीट सीरीज में छत्तीसगढ़ के सात प्रमुख खिलाड़ियों का हुआ चयन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा पूरे देश में 16 इंडियन एथलीट सीरीज के नाम से खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को गति देने के लिए स्पर्धा आयोजित की जा रही है. इस पहली सीरीज में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

यह सीरीज 4 अप्रैल को कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है. इसमें छत्तीसगढ़ से काफी प्रतिभावान एथलीट टी संकीर्तना 800 मीटर में भाग ले रही है. संकीर्तना जो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चुकी है, तारनिका टेटे लंबी कूद की बेहतरीन खिलाड़ी है, राहुल कुमार 5000 मीटर के धावक हैं जो नेशनल में लगातार स्थान बनाए रखने में कामयाब हुए हैं, आयुष जैस 100 मीटर में और अमित चावड़ा 100 मीटर में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं.

एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बेहतरीन दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है. भारतीय एथलेटिक महासंघ के पैमाने के अनुसार सभी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

सभी शामिल खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष ओलिम्पिक संघ विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ विक्रम सिंह सिसोदिया, पुरंदर मिश्रा मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ अवधेश कुमार त्रिवेदी, अमर अग्रवाल बिलासपुर विधायक, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, अटल श्रीवास्तव कोटा विधायक, सुशांत शुक्ला बेलतरा विधायक, यशवंत कुमार सचिव खेल एवं युवा कल्याण, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती तनुजा सलाम, आई. जी. राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल, वरि. पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ सौरभ राय जसविन्दर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी), सुरेश क्रिस्टोफर, पी. जी. कृष्णन, सुशील कुमार मिश्रा, ए. एक्का, विजय केसरवानी, महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ अमरनाथ सिंह, आर. के. पिल्लई, रणवीजय प्रताप सिंह, विवेक कुमार शुक्ला, संजू कुमार डे, देवेंद्र कुमार राठौर, बलवीर सिंह, रवि शंकर धनगर, तरुण सिंह, अनिल कुमार खोपरागड़े, बालमुकुंद सिंह, रविद्र कुमार पटनायक, राजेश्वर राम भगत, हितेश कुमार यादव, आदित्य कुमार सिंह, सौरभ लूनिया, पपिंदर सिंह, आलोक कुमार गुप्ता, चारुलता गजपाल, गोपाल यादव, डॉ मेजर सिंह, शुभम सिंह, श्रीमती प्रभा जैन, श्रीमती डॉ मंजू शर्मा, अक्षय कुमार सोनी, ऋषिदेव सिंह, वसीम राजा, सुरेश कुमार, सुनीति निषाद, हरीश कुमार निशाद, के. श्रीनु, आलोक कुमार मिश्रा, नागेंद्र प्रताप सिंह, नरेश कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार गुप्ता, श्री सचिन कुमार मसीह, अरुण कुमार पाल, टी. रमेश बाबू, श्रीमती रीतिका यादव,, कुमार पार्कर, ए. के. साही, नौसाद खान, श्री शिवेंद्र कुमार यादव, हिमांशु चंद्राकर, ऋषि देव सिंह, गोविंद राव, नागेंद्र कुमार मेश्राम, राजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार तिग्गा, मंटू कुमार, दिगम्बर सिंह, विवेक शुक्ला, शिव कुमार बघेल एवं पी. जितेंद्र आदि ने बधाई दिए। यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author