एथेलेटिक्स में छत्तीसगढ़ ने आज एक रजत और कांस्य पदक जीते
छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में झारखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। टीम की कप्तान किरण पिस्दा की व्यक्तिगत प्रतिभा इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही।छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने आक्रामक झारखंड के खिलाफ मिले एकमात्र मौके का पूरा फायदा उठाया, जब कप्तान किरण पिस्दा ने 61वें मिनट में विपक्षी डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए गोल दागा। इसके बाद मेज़बान टीम ने बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

एथेलेटिक्स में मेज़बान छत्तीसगढ़ ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में ओडिशा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। ओडिशा ने 3:18.47 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि छत्तीसगढ़ ने 3:19.26 सेकंड में दौड़ पूरी की। झारखंड (3:19.62 सेकंड) को कांस्य मिला। इससे पहले मनीष कुमार ने पुरुषों की 1500 मीटर फाइनल में 4:01.50 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली भरी। इस स्पर्धा का स्वर्ण झारखंड के राहुल उरांव (4:01.18 सेकंड) ने जीता, जबकि महाराष्ट्र के कार्तिक करिहारपाल (4:01.23 सेकंड) को रजत पदक मिला।
