
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में एथेलेटिक्स स्पर्धा जो जगदलपुर के धरमपुरा एथेलेटिक्स ट्रैक पर खेला जा रहा है में सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता कर छत्तीसगढ़ की खुशियों को दुगना कर दिया. इससे पहले आज डिस्कस थ्रो में भी सिद्धार्थ सिल्वर मेडल जीत चुके है. उनकी इस सफलता के पीछे उनके कोच हिमांशू का बहुत योगदान है. राज्य एथेलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह ने कोच एवं खिलाड़ी को इस सफलता पर बधाई दिए.
Please follow and like us:

