
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की खो-खो पुरूष टीम 02 से 06 मार्च तक सिधों कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय, पुरोलिया वेस्ट बंगाल में आयोजित ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने हजे रवाना। रवानगी के पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो पुरूष टीम का प्रशिक्षण शिविर शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में आयोजित कराया गया। ज्ञात हो कि खो-खो पुरूष टीम पिछले सत्र् में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
इस टीम के मैनेजर शासकीय महाविद्यालय बालोद के क्रीड़ाधिकारी मनीष टोप्पो व कोच कल्याण महाविद्यालय भिलाई नगर के क्रीड़ाधिकारी भुनेश्वर साहु है।
खो-खो टीम में शामिल खिलाड़ी
दुर्गेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग,लक्ष्यदीप बंजारे शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, अंकुश सिंह शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, सेजल कुमार शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, चमन कुमार शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, विकास कुमार शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, राजदीप साहू मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, तरूण देवांगन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, ओमप्रकाश साहू शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, राहुल कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, विमल टंडन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, वेदप्रकाश कल्याण पीजी महाविद्यालय भिलाई नगर,,राकेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, थामलेश्वर शासकीय महाविद्यालय अंबागढ़ चोकी चोमेश कुमार शासकीय महाविद्याल, डोंगरगांव है।
