
भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत देशभर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किया गया।
इसी क्रम में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ एवं साउथ जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के पश्चात राष्ट्रीय स्तर की अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग’ का आयोजन 24 से 29 मार्च तक चेन्नई (तमिलनाडु) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा तथा महासचिव आकाश गुरुदिवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू, कोच सरवर एक्का एवं अमन सोनी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में स्वाति राजवाड़े, सीमा निषाद, तनु साहू एवं शुभांगी धुर्वे शामिल हैं। वहीं लोकिता चौहान एवं शैली यादव ने रजत पदक अर्जित किया। कांस्य पदक विजेताओं में नाफिया सिद्दीकी, अक्षरा गुप्ता, दिव्या अग्रवाल, संविदा अग्रवाल, परमेश्वरी लोहार, अर्पिता साहू एवं देविका साहू शामिल रहीं।
उक्त प्रतियोगिता फेडरेशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्पोर्ट्स डाटा डिजिटल तकनीक के माध्यम से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, फुल कॉन्टैक्ट, लो किक एवं म्यूजिकल फॉर्म्स जैसे किकबॉक्सिंग इवेंट्स आयोजित किए गए। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय सहित विभिन्न जिला एवं क्लब इकाइयों के पदाधिकारियों जिनमे मनीष बाग, विशाल हियाल, अमन यादव, मनीष वर्मा, संतोष, रघुनाथ नायक, सूरज साहू, अमन सोनी, ममता ठाकुर, दुर्गेश पटेल, सरवर एक्का तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों में अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रमेश साहू, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, हिमांशु यादव, जगदीश यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्य पाल, मयंक सिंह आदि ने बधाई दिए.
