Kabaddi

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के कबड्डी में छत्तीसगढ़ टीम ने किया विजयी आगाज़

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कबड्डी स्पर्धा का आयोजन 30 मार्च से 1 अप्रैल तक सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर हाल मे आयोजित किया जा रहा है. जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ साथ ओड़िसा, महाराष्ट्र और झारखण्ड की महिला व पुरुष टीम भाग ले रही है.

यह प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट नियम से खेला जायेगा. अपने पहले लीग मैच मे छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने ओड़िसा को 78-36 के मुकाबले 42 अंको से हराया. उसी प्रकार महिला वर्ग मे छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने ओड़िसा को ही 37-22के मुकाबले 15 अंको से हराकर जीत के साथ शुरुआत किया है.

छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम मे खगेश नेताम (कप्तान ), अजय मरावी, घनश्याम राठिया, दिगाम्बर, राहुल कुमार, आशीष नेताम, आशीष सिदार, भेमन, राहुल कंवर, गोविंदा आरमोर, व रोशन धुर्वे शामिल है. टीम के कोच ओमकार जायसवाल व मैनेजर रामकुमार टंडन है.

महिला टीम मे – सुमन उर्वशा (कप्तान ), संगीता चंद्रवंशी, ताकेशवरी, कामिनी पुरामे, संतोषी चंद्रवंशी, दीना सिदार, आशा, तारा, कलेशिया, धनेशवरी, प्रीति व लवली शामिल है टीम के कोच कौशल कश्यप व मनैजर सरिता सिदार है.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष शशिकांत बघेल, महासचिव प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, कोमल मरावी, जिला कबड्डी संघ बिलासपुर अध्यक्ष जीवन मिश्रा एंव समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author