Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में संदीपनी और छत्तीसगढ़ स्कूल पहुंचा सेमीफइनल में

चौथी इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के छटवे दिन दो क्वार्टर-फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।पहला क्वार्टर-फाइनल मुकाबला संदीपनी स्कूल और जे.के. नेशनल स्कूल के बीच खेला गया।

संदीपनी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जे.के. नेशनल स्कूल ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संदीपनी स्कूल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 5 ओवर 2 गेंदों में 103 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस मैच में देवराज ने 46 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।दूसरा क्वार्टर-फाइनल मुकाबला एस.ई.सी.आर. नं. 2 और छत्तीसगढ़ स्कूल के बीच खेला गया। छत्तीसगढ़ स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 135 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से अंश कारी ने 47 रन और गुणवंत अवस्थी ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.ई.सी.आर. नं. 2 की टीम मात्र 8 ओवर में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह छत्तीसगढ़ स्कूल ने 95 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने 1 मेडन ओवर डालते हुए मात्र 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author