
38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरगुजा जिले की खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई, जहां छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने अपने जुझारू खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने पांडीचेरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में दी शिकस्त. इस प्रतियोगिता में जिले से सिमरन भगत एवं रुद्राक्षी जैन का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ था। सिमरन माउंट लिटर ज़ी स्कूल एवं रुद्राक्षी मोंटफोर्ट स्कूल अंबिकापुर में अध्यनरत है।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर जिला संघ से के.पी सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिंहा, हिंमाशु जायसवाल, नेहा सिंह, खुशबू गुप्ता समेत जिला बास्केटबॉल संघ परिवार व स्कूल के प्राचार्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

