Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK इंटर-स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मेज़बान हॉली क्रॉस स्कुल ने दर्ज किया धमाकेदार जीत

चौथे इंटर-स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां दिन बेहद शानदार और रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। कुल तीन मैच खेले गए, जिनमें दो क्वार्टर-फाइनल मुकाबले और एक द्वितीय राउंड का मैच शामिल था।पहला क्वार्टर-फाइनल मुकाबला हॉली क्रॉस मंगल और हॉली क्रॉस टीम-ए (लालखदान) के बीच खेला गया।

हॉली क्रॉस मंगल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉली क्रॉस टीम-ए (लालखदान) ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान रोशन माशी ने 37 रनों की शानदार पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉली क्रॉस मंगला की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। इस प्रकार हॉली क्रॉस टीम-ए (लालखदान) ने 22 रनों से मैच जीत लिया।

रोशन माशी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाज़ा गया।दूसरा मुकाबला, जो द्वितीय राउंड का था, छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल और SAGES लाला लाजपत राय स्कूल के बीच खेला गया। छत्तीसगढ़ स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से श्रेयश ने 63 रन और अजय ने 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में SAGES लाला लाजपत राय स्कूल की टीम 9 ओवर में मात्र 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। छत्तीसगढ़ स्कूल ने यह मुकाबला 82 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। श्रेयश को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरा मुकाबला, जो दूसरा क्वार्टर-फाइनल था, के.पी.एस. कोनी और भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के बीच खेला गया। के.पी.एस. कोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत माता की टीम 10 ओवर में केवल 80 रन ही बना सकी। इस प्रकार के.पी.एस. कोनी ने 37 रनों से जीत दर्ज की। गौतम कुकरेजा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन (33 रन और 3 विकेट) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author