
गोवा (मडगांव) में 18 से 25 मार्च तक खेले गए राष्ट्रीय वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले की वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन ने फायनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी पूनम तत्वावादी को हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीता।

वहीं दुर्ग के ही जयंत देवांगन ने कांस्य पदक जीत कर जिले को गौरवान्वित किया। संगीता ने युगल में पूनम तत्वावादी के साथ खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। ये दोनों ही खिलाड़ी जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी भी हैं।

रायपुर से मनीषी सिंह ने छग राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए एकल का कांस्य पदक जीता और रायपुर के ही मनीष गुप्ता, सीएजी के लिए खेलते हुए मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीते।
Please follow and like us:


