badminton

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में काव्या रजवाड़े ने जीता स्वर्ण पदक

10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में काव्या रजवाड़े व डी. गौतम सूर्या ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया व कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में काव्या रजवाड़े ने अंडर-10 एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण व डी. गौतम सूर्या ने बालक वर्ग में रजत पदक एवं अंडर-16 मिक्स्ड इवैंट में रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। छत्तीसगढ़ स्पोटर्स सोसाइटी ऑफ डेफ के अध्यक्ष अनुपम मिश्रा व सचिव नीलेश ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author