Basketball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK डीपीएस की गर्ल्स बास्केटबॉल टीम एनबीए नेशनल फाइनल की कांफ्रेंस लीग के फेस 2 के लिए किया क्वालिफाई

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ए सी जी जुनियर एन बी ए द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 19 से 24 मार्च तक आयोजित 3×3 नेशनल फाइनल में कांफ्रेंस लीग के फेस-2 के लिए क्वालिफाई हो गई है। फेस-2 के लिए 8 टीमों ने क्वालिफाई किया।

इन टीमों को दो पुल में बांटा गया है जहां पूनः लीग मैच खेले जायेंगे। दोनों ही पुल की पहली दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। इस प्रतियोगिता में ए सी जी जुनियर एन बी ए द्वारा 14 वर्ष से कम उम्र की विभिन्न सीटी में आयोजित 3×3 सीटी लीग की विजेता उपविजेता एवं आल स्टार टीमें भाग ले रही है।

इस प्रतियोगिता में डीपीएस की 6 बालिका खिलाड़ी भाग लें रही है. टीम ने परूथिपट्टू चैन्नई की टीम को 19-09 से, पाईन माउंट स्कूल गुवाहाटी को 16-03 से एवं जी वी एच एस ए. स्पोर्ट्स स्कूल कन्नुर केरल की टीम को 12-11 से परास्त कर अगले राउन्ड में प्रवेश किया। टीम में सौम्या पांडे (कप्तान ), इशिका साहू, सुरूचि टोप्पो एवं हर्षिता लाहकर है टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं मेनेजर चमेली है।

टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह, खेल अधिकारी मोहन राव, मोहन साहु, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह के प्रधान पाठक अनुपराम कंवर, संजु मिश्रा मेडम, श्रीमती बीना ध्रुव, मुकेश ध्रुव, गामेन्द्र नेताम, उज्जवल कासर, अनिल कौशिक, भानुप्रताप साहु एवं सुरेन्द्र मंडावी आदि ने बधाई दिए है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author