Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया

बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच चंडीगढ में चंडीगढ टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।चंडीगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 101.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 417 रन बनाये हैं।

चंडीगढ की ओर से दुष्यंत ने 116 रन, कप्तान आरुष भंडारी ने 105 रनों का योगदान दिया तथा अधिराज ने 102 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से वासुदेव बरेठ, प्रशांत सांईपैंकरा तथा दिपक यादव ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।पहली पारी में खेलते हुए 92.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 383 रन बनायें। छत्तीसगढ़ की ओर से शोभित शर्मा ने 97 रन तथा हर्ष साहु ने 88 रन बनाये। उनके अतिरिक्त साहित रजत शरीफ ने 50 रन तथा राहुल प्रधान ने 52 रन बनाये।

चंडीगढ की ओर से जसकिरत सिंह ने 4 विकेट तथा आर्यनदुग्गल ने 2 विकेट प्राप्त किये। चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 45.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बनाये. छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने 6 विकेट तथा वासुदेव बरेठ ने 3 विकेट चटकाये।178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये, छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 43.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से साहिल रजत शरीफ ने नाबाद 64 रन तथा राहुल प्रधान ने 61 रन नाबाद बनाये. चंडीगढ की ओर से जसकिरत सिंह ने 3 विकेट लिये । छत्तीसगढ़ ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.